लोस चुनाव में वोट देने वाले 4 बांग्लादेशी गिरफ्तार [4 Bangladeshis arrested for voting in Lok Sabha elections]

2 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। एंटी टेरेरिस्ट स्कॉड (एटीएस) टीम ने मुंबई में फर्जी दस्तावेज की मदद से लोकसभा चुनाव में मतदान करने वाले 4 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है।

एटीएस इन चारों को फर्जी दस्तावेज बनवाने में मदद करने वाले शख्स की तलाश कर रही है। एटीएस सूत्रों के अनुसार एटीएस की जुहू टीम को लोकसभा चुनाव में कुछ बांग्लादेशियों द्वारा मतदान करने की सूचना मिली थी।

इसी सूचना के आधार पर एटीएस टीम ने रियाज हुसैन शेख को अंधेरी से, सुल्तान सिद्दिकी शेख को मालाड मालवणी से, इब्राहिम शफीउल्लाह शेख को माहुल गांव और फारूक उस्मान गनी शेख को जोगेश्वरी से गिरफ्तार किया है।

फर्जी दस्तावेज बनाने वाले की तलाश जारी

एटीएस ने इन चारों बांग्लादेशियों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 465, 468, 471, 34 और भारतीय पासपोर्ट अधिनियम, 1967 की धारा 12 (1ए) के तहत मामला दर्ज किया है।

अब तक की जांच में इन लोगों को फर्जी दस्तावेज मुहैया करवाने वाले एक आरोपित की तलाश जारी है।

यह भी जानकारी मिली है कि 5 अन्य बांग्लादेशियों के फर्जी दस्तावेज बनाए गए हैं। इस मामले की गहन छानबीन जारी है।

इसे भी पढ़ें

केजरीवाल की गिरफ्तारी का लोस चुनाव में कोई असर नहीं, विधानसभा में भी कमल खिलेगा: बांसुरी स्वराज

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं