बरेली के गैस गोदाम में आग से 350 सिलिंडर फटे, धमाकों से दहले लोग [350 cylinders burst due to fire in Bareilly’s gas warehouse, people were terrified by the explosions]

2 Min Read

बरेली, एजेंसियां। बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के रजऊ परसपुर स्थित महालक्ष्मी गैस एजेंसी के गोदाम में सोमवार दोपहर भयानक हादसा हो गया।दोपहर करीब एक बजे सिलिंडर फटने से गैस एजेंसी में भीषण आग लग गई। ग्रामीणों के अनुसार सिलिंडर फटने के बाद लगातार कई तेज धमाके हुए, जिससे आसपास का इलाका दहल गया।

करीब डेढ़ घंटे तक एक-एक कर सिलिंडर फटते रहे। धमाकों के साथ हवा में उड़े सिलिंडरों के टुकड़े करीब 500 मीटर के दायरे में खेतों में जाकर गिरे। वहीं, गोदाम से उठती लपटों को देख गांव रजऊ परसपुर में दहशत फैल गई। लोग बोले, ऐसा लगा जैसे ज्वालामुखी फटा हो। बताया जा रहा है कि घटना में 350 से अधिक सिलिंडर फटे हैं।

ट्रक की आग से गैस एजेंसी के गोदाम में लगी थी आग

गांव रजऊ परसपुर से करीब 500 मीटर दूरी पर इंडेन की महालक्ष्मी गैस एजेंसी का गोदाम बना है। एजेंसी के चौकीदार दिनेश चंद्र शुक्ला के मुताबिक गोदाम में सिलिंडर से भरा ट्रक उतरने के लिए खड़ा था। ट्रक के बोनट में किसी तरह आग लग गई। चौकीदार ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जब आग नहीं बुझी तो वह गांव की ओर भाग खड़े हुए। ट्रक चालक भी भाग गया। बताया गया कि पहले ट्रक में रखा सिलिंडर फटा, फिर गोदाम में आग लग गई और धमाके होने लगे।

इसे भी पढ़ें

राजश्री प्रोडक्शन में लगी आग, सभी सामान जलकर खाक

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं