पटना, एजेंसियां। लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और आखिरी चरण के लिए वोटिंग जारी है।
लास्ट फेज में बिहार की 8 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान हो रहा है। दोपहर 1 बजे तक बिहार में 35.65% वोटिंग हुई।
इनमें सबसे ज्यादा पाटलिपुत्र में 40.78% वोटिंग हुई। पाटलिपुत्र के बाद सबसे ज्यादा काराकट में काराकाट में 39.53% वोटिंग हुई। सबसे कम पटना साहिब में 29.22% वोटिंग हुई।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी व्हीलचेयर से वोट डालने पहुंचे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर में मतदान किया।
लालू प्रसाद यादव गले में आरजेडी का गमछा डालकर वोट करने पहुंचे। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और बेटी रोहिणी आचार्य ने भी पटना साहिब के वेटनरी कॉलेज में वोट डाला।
इसे लेकर बीजेपी ने अब चुनाव आयोग से शिकायत की है। बीजेपी का आरोप हैं कि लालू यादव ने आचार संहिता का उल्लंघन किया है।
काराकाट के बूथ संख्या 172 पर सुबह से अब तक एक भी वोट नहीं पड़े हैं। ग्रामीणों ने यहां रोड और पानी की समस्या को लेकर वोट बहिष्कार किया।
नालंदा विधानसभा क्षेत्र के राणा विगहा गांव में बूथ संख्या 162 पर लगभग 2:30 घंटे से ईवीएम मशीन खराब रही।
हालांकि, बाद में इसे सुधार लिया गया। पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-113 में ईवीएम खराब होने से वोटर्स कड़ी धूप में घंटों लाइन में लगे हैं।
इसे भी पढ़ें









