बिहार में 33 शिक्षक बर्खास्त, वेतन भी वापस वसूली होगी [33 teachers sacked in Bihar, salary will also be recovered]

2 Min Read

पटना, एजेंसियां। बिहार के गोपालगंज में 33 शिक्षकों को एक साथ बर्खास्त कर दिया गया है। इतना ही नहीं, इन शिक्षकों से वेतन की वापस वसूली का भी आदेश दिया गया है।

विभाग की इस सख्त कार्रवाई से राज्य के शिक्षा जगत में हड़कंप मचा है। जानकारी के अनुसार जिला अपीलीय प्राधिकरण से बिना रिक्ति के इन शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी। यह मामला सामने आने के बाद अब विभाग ने बड़ा कदम उठाया है।

शिक्षकों की अपील हुई खारिजः

इन शिक्षकों से उनके वेतन की भी वसूली की जाएगी। यह आदेश आने के बाद इन शिक्षकों ने अपील भी दायर की थी, लेकिन वह भी खारिज हो गई। यह कार्रवाई जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार के निर्देश पर की गई है। साथ ही 25 मार्च तक सभी संबंधित इकाइयों को इन शिक्षकों को सेवा से मुक्त करने का आदेश दिया गया है।

आदेश का करना होगा पालनः

वहीं, अगर समय रहते इस आदेश का पालन नहीं किया जाता है, तो इसे उच्च न्यायालय और अन्य अधिकारियों के आदेश की अवहेलना माना जाएगा। इसके बाद कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। इसके अलावा हेडमास्टरों को यह भी निर्देश दिया गया है कि इन शिक्षकों की आईडी को शिक्षा कोष पोर्टल से निष्क्रिय कर दिया जाए।

इनकी गई नौकरीः

इनमें से बकुंठपुर प्रखंड के 14, बरौली के 5 और गोपालगंज सदर प्रखंड से 3 शिक्षकों को सेवा मुक्त किया गया है। इसके साथ ही कुचायकोट से 2, फुलवरिया से 2 और थावे, भोरे, विजयीपुर, पंचदेवरी व मांझा प्रखंड से 1-1 शिक्षक पर कार्रवाई की गई है।

इसे भी पढ़ें

बिहारः होली से पहले 66,000 शिक्षकों को मिलेगा नियुक्ति पत्र

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं