देश में 11 बजे तक 32.7 प्रतिशत मतदान

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। लोकसभा चुनाव के छठे फेज में 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 58 सीटों पर वोटिंग चल रही है।

पांच फेज में 429 सीटों पर मतदान हो चुका है। 1 जून को आखिरी 56 सीटों पर वोटिंग होगी।

चुनाव आयोग के मुताबिक, शनिवार को 58 सीटों पर सुबह 11 बजे तक 32.76% वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 36.88% और सबसे कम ओडिशा में 21.30% मतदान हुआ।

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर शनिवार को एक पोस्ट किया है। उन्होंने बांकुड़ा जिले रघुनाथपुर में 5 EVM पर भाजपा का टैग लगे होने का आरोप लगाया है।

चुनाव आयोग ने इस पर कहा- वोटिंग शुरू होने से पहले कैंडिडेट के एजेंट साइन करते हैं। इन सेंटर्स पर TMC के एजेंट मौजूद नहीं थे, इसलिए सिर्फ BJP एजेंट्स के साइन हैं।

पश्चिम बंगाल के तमलुक में वोटिंग से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झड़प में एक TMC समर्थक घायल हो गया। यहां से कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व जज भाजपा के प्रत्याशी हैं।

इसे भी पढ़ें

महबूबा मुफ्ती बैठी धरने पर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं