शेयर मार्केट में 3000 करोड़ डूबे, निफ्टी लगातार नौंवे दिन लाल निशान पर बंद [3000 crores lost in stock market, Nifty closed in the red for the ninth consecutive day]

2 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। उतार-चढ़ाव वाले कारोबार के साथ शेयर मार्केट में सोमवार को भी स्थिति खराब ही नजर आयी। सेंसेक्ट और निफ्टी मामूली गिरावट के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स जहां 112 अंकों के साथ बंद हुआ वहीं निफ्टी में पांच अंकों की फिसलन देखी गयी। आज के कारोबार के दौरान एनर्जी, ऑयल एंड गैस और बैंकिंग शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

वहीं दूसरी ओर आइटी, कैपिटल गुड्स और पावर शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 112.16 अंक या 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 73085.30 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 5.40 अंक या 0.024 फीसदी टूटकर 22,119.30 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के 3000 करोड़ डूबे

बीएसइ में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन सोमवार को घटकर 383.98 लाख करोड़ रूपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले करोबारी दिन यानि शुक्रवार को 28 फरवरी का 3000 करोड़ रूपये रहा था।

इस तरह बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप सोमवार को 15000 करोड़ रूपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 3000 करोड़ रूपये की गिरावट आई है।

इसे भी पढ़ें

चुनावी रुझानों से धड़ाम हुआ शेयर मार्केट, निफ्टी-सेंसेक्स खुलते ही धड़ाम

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं