मुंबई में 6 घंटे में 300 mm बारिश, स्कूल-कॉलेज बंद, 5 ट्रेनें कैंसिल [300 mm rain in 6 hours in Mumbai, schools-colleges closed, 5 trains cancelled]

2 Min Read

चारधाम में 6 हजार श्रद्धालु फंसे, 11 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट

मुंबई, एजेंसियां। मुंबई में रविवार देर रात 1 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक छह घंटों में करीब 300 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। इस कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया।

रेलवे ने बताया कि ट्रैक पर पानी भरने के कारण मुंबई डिवीजन की 5 ट्रेनें कैंसिल कर दी गईं। वहीं कुछ लोकल ट्रेनें भी कई घंटों की देरी से चल रही हैं।

मुंबई में BMC ने सरकारी और प्राइवेट स्कूल-कॉलेजों में आज के लिए छुट्टी घोषित कर दी है।

रायगढ़ में फंसे पर्यटक

वहीं, महाराष्ट्र के रायगढ़ फोर्ट में सोमवार सुबह 3 बजे से तेज बारिश हो रही है। इससे फोर्ट की सीढ़ी पर तेज रफ्तार से पानी बह रहा है। कई पर्यटक फोर्ट में ही फंस गए हैं।

12 राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में पिछले 4 दिनों से जारी तेज बारिश के चलते केदारनाथ, बद्रीनाथ हाईवे समेत 115 से ज्यादा सड़कें बंद हो गईं।

कई रास्ते लैंडस्लाइड की वजह से तो कुछ बह जाने के कारण बंद हो गए। इसके बाद चार धाम यात्रा रोक दी गई।

इससे जगह-जगह 6 हजार श्रद्धालु फंसे हैं। गंगा, समेत 6 नदियां खतरे के निशान के करीब बह रही हैं।

इसे भी पढ़ें

दिल्ली में बारिश ने 88 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, 6 की मौत

Share This Article
Exit mobile version