भारत की जेलों में क्षमता से 30 फीसदी ज्यादा कैदी

1 Min Read

नई दिल्ली : भारत की जेलों में क्षमता से 30 फीसदी अधिक कैदी बंद हैं। इंडिया जस्टिस की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत की जेलों में क्षमता से 30 फीसदी अधिक कैदी बंद हैं। जेल में बंद कैदियों में करीब 77 फीसदी कैदी जांच या सुनवाई पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं।

140 करोड़ लोगों के लिए भारत में केवल 20076 जज हैं। जबकि 22 फीसदी पद खाली हैं। इसी तरह हाई कोर्ट में जजों के 30 प्रतिशत पद खाली हैं। देश की अदालतों में चार करोड़ 80 लाख मामले लंबित हैं जबकि विधि आयोग ने अपनी सिफारिश में कहा था कि यह अनुपात प्रति 10 लाख आबादी पर 50 जजों का होना चाहिए।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं