फर्जी आधार कार्ड जब्त
नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली में पार्लियामेंट हाउस आयरन गेट नंबर 3 पर चेकिंग के दौरान CISF ने 3 मजदूरों कासिम, मोनिस और सोएब को पकड़ा।
ये सभी फर्जी आधार कार्ड दिखाकर प्रवेश पाने की कोशिश कर रहे थे। जांच में पता चला कि उन्हें डीवी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड की तरफ से काम पर रखा गया था।
सभी 3 मजदूरों को आगे की जांच के लिए संसद मार्ग पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है। मामले में FIR दर्ज कर ली गई है।
इसे भी पढ़ें
नयी लोकसभा के सदस्यों का नये रूप में स्वागत करेगा संसद परिसर
