अंदर से आ रही रोने की आवाज
कोटपूतली, एजेंसियां। कोटपूतली में सोमवार दोपहर 1:50 बजे 3 साल की बच्ची बोरवेल में गिर गई। बोरवेल 700 फीट गहरा है। शुरुआत में बच्ची करीब 15 फीट की गहराई में थी, लेकिन अचानक फिसल कर और नीचे चली गई। मामला किरतपुरा क्षेत्र के बड़ीयाली ढाणी का है।
घर के पास ही खेल रही थी बच्चीः
जानकारी के अनुसार- चेतना चौधरी पुत्री भूपेंद्र चौधरी घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह बोरवेल में गिर गई। लोगों ने बच्ची के बोरवेल में गिरने की सूचना तुरंत पुलिस को दी।
सरुण्ड थाना पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है।
इसे भी पढ़ें
राजस्थान में मोदी बोले-कांग्रेस कहती थी राम मंदिर का नाम लिया तो देश जल जायेगा








