गांजा के साथ 3 महिला तस्कर गिरफ्तार [3 women smugglers arrested with ganja]

2 Min Read

गुमलासदर थाना क्षेत्र के गांधीनगर के पास से गांजा की बिक्री करने के मामले पर तीन महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया। तीनों महिलाएं एक ही परिवार की हैं और उनके पास से एक किलो 300 ग्राम गांजा मिला। उनके घर की तलाशी के दौरान एक महिला के बेडरूम से 740 ग्राम गांजा मिला। बाकी दोनों महिलाओं के पास से 120 ग्राम और 430 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

गुप्त सूचना पर कार्रवाईः

एसपी शंभू कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई है। बुधवार को सूचना मिली थी कि सिसई रोड स्थित गांधीनगर के पास कुछ महिलाओं द्वारा अपने घर में अवैध रूप से गांजा की बिक्री की जा रही है। इससे आसपास के नाबालिग बच्चों पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची।

छापेमारी के दौरान सिसई रोड स्थित गांधीनगर में आरोपी सुनीता देवी, बीना देवीविनीता देवी तीनों घर में मिली। उसकी तलाशी ली गई। बीना देवी के बेडरूम से 740 ग्राम गांजा की पुड़िया बरामद किया गया। वहीं, सुनीता देवी के पास से 120 ग्राम और विनीता देवी उर्फ इतवारी देवी के पास से 430 ग्राम गांजा मिला।
महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी में तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं