पंजाब में थाने पर हमला करनेवाले 3 आतंकी यूपी में ढेर [3 terrorists who attacked police station in Punjab killed in UP]

1 Min Read

लखनऊ, एजेंसियां। UP के पीलीभीत में 3 खालिस्तानी आतंकी एनकाउंटर में मारे गए। खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) के इन आतंकियों ने 19 दिसंबर को पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड अटैक किया था।

यूपी और पंजाब पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन चलाया। पुलिस और आतंकियों के बीच आधे घंटे में 100 से ज्यादा राउंड फायरिंग हुई। मारे गए आतंकियों की उम्र 18, 23 और 25 साल है।

पंजाब के DGP बोले- पाकिस्तान के इशारे पर काम करते थे:

पंजाब के DGP गौरव यादव के मुताबिक, तीनों आतंकी पाकिस्तान से ऑपरेट हो रहे खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) के मेंबर थे। इसका सरगना रणजीत सिंह नीटा पाकिस्तान में है।

वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए काम करता है। रणजीत ISI के इशारों पर पंजाब में माहौल बिगाड़ने की फिराक में था।

इसे भी पढ़ें

पीलीभीत में एक पुलिस एनकाउंटर में तीन खालिस्तानी आतंकवादी ढेर, एके-47 समेत हथियार बरामद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं