कश्मीर में लश्कर का टॉप कमांडर समेत 3 आतंकी ढेर

2 Min Read

श्रीनगर, एजेंसियां। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों ने लश्कर के टॉप कमांडर सहित 3 आतंकवादियों को मार गिराया है।

जानकारी के अनुसार आतंकवादियों औऱ सुरक्षा बलों के बीच दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के रेडवानी पाईन इलाके में मुठभेड़ हुई है।

इसमें सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने मोर्चा संभाल रखा है। मारे गये लश्कर कमांडर का नाम बासित डार है।

वहीं, मारे गये बाकी दोनों आतंकियों की पहचान अब तक नहीं हो पायी है। बता दें कि शनिवार को वायु सेना के एक वाहन पर आतंकियों ने फायरिंग की थी।

इसमें वायु सेना का एक जवान शहीद हो गया था। इसके बाद घाटी में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

आतंकवादियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इसमें देखा जा सकता है कि लश्कर के ठिकाने की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके का घेराव कर लिया है।

इसके बाद आतंकियों की ओर से फायरिंग शुरू हो जाती है। कुछ देर बाद जवाबी कार्रवाई में लश्कर के टॉप कमांडर बासित सहित दो औऱ आतंकवादी मारे जाते हैं।

कुलगाम में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना खूफिया विभाग ने दी थी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की।

घेराबंदी सोमवार को रात में की गयी। दूसरे दिन सर्च ऑपरेशन चलाया जाना था। लेकिन आज सुबह ही आतंकवादियों की ओऱ से गोलीबारी होने लगी।

इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें तीन आतंकवादी मारे गये। फिलहाल मुठभेड़ जारी है।

इसे भी पढ़ें

कर्नाटक में जेपी नड्डा और अमित मालवीय पर केस

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं