नवी मुंबई में 3 मंजिला इमारत गिरी, कई लोग फंसे [3 storey building collapses in Navi Mumbai, many people trapped]

1 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। नवी मुंबई के शाहबाज गांव में तीन मंजिला इमारत ढह गई, इसमें कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।

पुलिस, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है। फंसे हुए लोगों के राहत बचाव का कार्य जारी है।

नवी मुंबई नगर निगम आयुक्त कैलास शिंदे का कहना है, “इमारत सुबह 5 बजे के आसपास ढह गई। यह एक जी+3 इमारत है। दो लोगों को बचाया गया है और दो के फंसे होने की संभावना है। एनडीआरएफ की टीम यहां है, बचाव अभियान जारी है।”

इसे भी पढ़ें

मुंबई में 6 घंटे में 300 mm बारिश, स्कूल-कॉलेज बंद, 5 ट्रेनें कैंसिल 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं