पटना, एजेंसियां। बिहार में तेज बारिश के कारण गंगा, गंडक और कोसी नदियां उफान पर हैं। नदियों के किनारे बसे कई इलाकों में बाढ़ का खतरा है। बांका में मंगलवार रात बिजली गिरने 3 लोगों की मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश में भी तेज बारिश के कारण 15 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। वाराणसी में 50 घाट गंगा में समा चुके हैं। यहां NDRF तैनात है। कानपुर में गंगा खतरे के निशान को पार कर गई है।
हिमाचल प्रदेश में बारिश और लैंडस्लाइड के चलते 213 सड़कें बंद हैं। मौसम विभाग ने बुधवार को देश के 22 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। कई राज्यों में बिजली गिरने का भी अलर्ट है।
इसे भी पढ़ें

