छत्तीसगढ़ के वीजापुर में फिर 3 नक्सली ढेर

1 Min Read

रायपुर,एजेंसियां। छत्तीसगढ़ के वीजापुर में एक बार फिर नक्सली और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई है। बीती रात हुई मुठभेड़ में 3 नक्सिलयों के मारे जाने की सूचना है।

बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र अंतर्गत छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर डोलीगुट्टा के पहाड़ी-जंगल में शनिवार रात नक्सलियों के साथ सुरक्षा बल जवानों की मुठभेड़ हुई, जिसमें तीन नक्सली मारे गये हैं।

जवानों ने मौके से एलएमजी और AK-47 सहित कई हथियार बरामद किये हैं।

बस्तर IG सुंदरराज पी. ने तीन नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि मुठभेड़ में शामिल सभी जवान सुरक्षित हैं।

मुठभेड़ के बाद आसपास सघन सर्चिंग जारी है। रविवार सुबह तक जवानों के लौटने के बाद विस्तृत जानकारी मिलेगी।

इसे भी पढ़ें

त्रिकुट हादसाः रोपवे संचालक को देना ही होगा दंड

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं