रात में घर में लगी अचानक लगी आग से परिवार के 3 लोगों की जलकर हुई मौत [3 members of a family were burnt to death in a sudden fire that broke out in their house at night]

2 Min Read

भागलपुर, एजेंसियां। बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है । बीते रात एक घर में आचानक से आग लग गई। इसमें एक ही परिवार के 3 लोगों की जल के मौत हो गयी।

वहीं एक व्यक्ति की हलत गंभीर है। मृतकों की पहचान वर्षा देवी, उसकी बेटी ज्योति कुमारी और बेटा प्रत्युष कुमार के रूप में हुई है। वहीं उसका पति गौतम यादव गंभीर रूप से झुलस गया है। उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ले जाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार रात को सभी खाना खा कर सो रहे थे। इसी दौरान अचानक घर में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि गौतम की पत्नी वर्षा और उसके बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी।

आग की खबर सुनते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने की कोशिश करने लगे। हालांकि आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां भी पहुंच गईं और रात में आग पर काबू पाया गया। इसके बाद गौतम को अस्पताल ले जाया गया।

आग कैसे लगी। इसका कारण अभी साफ नहीं हो पाया है। पीरपैंती थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि यह हादसा है या साजिश इसकी जांच जारी है। गौतम यादव के बयान के बाद आग लगने की वजह का खुसाला हो सकेगा।

इसे भी पढ़ें

बिहारः शॉर्ट-सर्किट से लगी आग, 18 घर जलकर खाक

Share This Article
Exit mobile version