सब्जियों के बीच छुपा कर ले जाई जा रही थी 249 पेटी विदेशी शराब, दो धराये, पिकअप वैन जब्त

1 Min Read

पटना। राजधानी पटना के निकट नालंदा में सब्जी लदी पिकअप वैन से 249 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी गई है।

इसके साथ दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उस पिकअप वैन को भी जब्त कर लिया है, जिसमें शराब ढोयी जा रही थी।

लोकसभा चुनाव और होली पर्व को लेकर शराब तस्कर की गतिविधियों के बढ़ने की सूचना पर पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।

इसी दौरान इस्लामपुर थाना पुलिस को पटना की मद्य निषेध विभाग से सूचना मिली कि झारखंड से बड़ी मात्रा में शराब लाई जा रही है। इस वैन में सब्जियां लदी हैं।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस्लामपुर-पटना मुख्य मार्ग के केवी चौक पर वाहनों की जांच की। इसी दौरान सब्जी लदी दो पिकअप वैन पहुंची।

उनकी तलाशी ली गई, तो फूल गोभी की सब्जियों के बीच शराब की पेटियां मिली। विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद की गयी।

कुल 249 पेटियां मिली हैं। कुल 5976 बोतल यानी 2235.6 लीटर अंग्रेज़ी शराब जब्त की गयी है।

इसे भी पढ़ें 

JPSC 1st और 2nd की जांच को लेकर हाईकोर्ट सख्त, CBI से मांगा जवाब

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं