देश भर के 557 केंद्रों पर कल NEET-UG परीक्षा में शामिल होंगे 24 लाख परीक्षार्थी; परीक्षार्थियों के लिए दिशा निर्देश जारी

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। देश भर में 5 मई को NEET-UG (नेशनल एंट्रेंस एलिजिबिलिटी टेस्ट) की परीक्षा होगी। ये टेस्ट नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) करायेगा।

इस परीक्षा के जरिए 12वीं के बाद मेडिकल कॉलेजों में MBBS कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं। इसके लिए देशभर में 557 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं और विदेश में 14 एग्जाम सेंटर हैं।

ये एग्जाम दिन में 2 बजे से 5 बजे तक होगा।

परीक्षार्थी कर लें ये जरूरी कामः

NTA की ऑफिशियल वेबसाइट से NEET UG के हॉल टिकट डाउनलोड कर लें। एग्जाम सेंटर पर जाने से पहले मेडिकल एस्पिरेंट्स व्हाइट अपनी लेटेस्ट पोस्टकार्ड साइज कलर फोटोकार्ड एडमिट कार्ड पर चिपका लें।

इस साल करीब 24 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने NEET UG एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन किया है।

इसे भी पढ़ें

कोल इंडिया का चौथी-तिमाही में मुनाफा 26% बढ़ा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं