पटना। बिहार के अररिया में एक शख्स को 22 लाख 66 हजार रुपए कैश के साथ पकड़ा गया है।
ये कार्रवाई तब हुई जब फारबिसगंज में पुलिस ने लोकसभा चुनाव को लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाया हुआ था।
उसी समय झोले में 22 लाख 66 हजार रुपए लेकर एक शख्स पैदल ही जा रहा था। जांच की गई तो उसके पास से कैश और लगभग डढ़ किलो चांदी बरामद हुई।
मामला फारबिसगंज थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के समीप का है। जहां आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चेकिंग के क्रम में पुलिस ने एक व्यक्ति को 22 लाख 66 हजार 730 रूपये नगद और डेढ़ किलो चांदी के जेवरात के साथ हिरासत में लिया है।
घटना सोमवार देर रात की है। इसी क्रम में झोला लेकर गुजर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने रोककर जब तलाशी ली तो झोले में से नोटों की गड्डियां बरामद हुईं।
पुलिस उस शख्स से पूछताछ कर रही है।
इसे भी पढ़ें








