सबसे गर्म साल होगा 2025, मौसम विभाग बोला- लगातार 10-12 दिन लू चलेगी [2025 will be the hottest year, Meteorological Department said – heat wave will continue for 10-12 days continuously]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। देश में इस बार उम्मीद से कहीं ज्यादा गर्मी पड़ने वाली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, इस साल देश के नॉर्थ-वेस्ट राज्यों, यानी हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, दिल्ली में हीटवेव (लू) के दिनों की संख्या दोगुनी होने की आशंका है। आमतौर पर अप्रैल से जून के महीनों में लगातार 5-6 दिन लू चलती है, लेकिन इस बार 10 से 12 दिनों के ऐसे कई दौर आ सकते हैं।

किस दिन को माना जाता है हीटवेव:

मैदानी, पहाड़ी और तटीय इलाकों के लिए हीटवेव की स्थिति तय करने का आधार अलग होता है। किसी दिन हीटवेव का असर तब माना जाता है जब उस दिनों के मौसम का तापमान सामान्य से 5°C ज्यादा हो या पहाड़ी इलाका में अधिकतम तापमान 30°C से ऊपर हो।तटीय इलाका में अधिकतम तापमान 37°C से ऊपर हो। मैदानी इलाका में अधिकतम तापमान 40°C से ऊपर हो।

इसे भी पढ़ें

दिल्ली समेत कई राज्यों में तापमान गिरा, मौसम विभाग ने दी ठंड बढ़ने की चेतावनी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं