नयी दिल्ली: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पंजाब में 2021 में हुए विस्फोट में शामिल होने और पाकिस्तान में मौजूद खालिस्तानी आतंकवादियों से संबंध रखने के आरोपी एक व्यक्ति की संपत्ति जब्त कर ली है। शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।
मामला जलालाबाद में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के पास बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल में विस्फोट से संबंधित है, जिसमें हमलावर मारा गया था।
बयान में कहा गया है कि एनआईए ने स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत पंजाब के सदर फाजिल्का थानांतर्गत महातम नगर गांव के निवासी सूरत सिंह उर्फ ‘सुरती’ की संपत्ति जब्त कर ली है।
इसे भी पढ़ें








