22 जुलाई को होगी सुनवाई
भोपाल, एजेंसियां। मध्य प्रदेश के धार की भोजशाला मंदिर है या मस्जिद? इस सवाल का जवाब तलाशने के लिए 98 दिन वैज्ञानिक सर्वे किया गया।
ASI ने इससे जुड़ी 2 हजार पन्नों की रिपोर्ट इंदौर हाईकोर्ट में पेश की है। यह रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है। इसमें सर्वे और खुदाई के दौरान मिले 1700 से ज्यादा प्रमाण और अवशेष शामिल हैं। हाईकोर्ट इस मामले पर 22 जुलाई को सुनवाई करेगा।
मंगलवार को पूजा, शुक्रवार को होती है नमाज
भोजशाला में मंगलवार को हिंदू पक्ष को पूजा करने की अनुमति है। शुक्रवार को मुस्लिम पक्ष को नमाज पढ़ने के लिए दोपहर 1 से 3 बजे तक प्रवेश दिया जाता है।
दोनों को नि:शुल्क प्रवेश मिलता है। बाकी दिनों में 1 रुपए का टिकट लगता है। हिंदू पक्ष भोजशाला को वाग्देवी सरस्वती का मंदिर मानता है। मुस्लिम इसे कलाम मौला मस्जिद मानता है।
इसे भी पढ़ें
तीन दिनों से चल रहा भोजशाला का ASI सर्वे, मुस्लिम पक्ष को ये आपत्ति


















