UP में ठंड का 20 साल का रिकॉर्ड टूटा, ओडिशा में तापमान माइनस 10 डिग्री [20 year record of cold broken in UP, temperature in Odisha minus 10 degrees]

2 Min Read

MP-राजस्थान के 4 शहरों में 2º से नीचे

नई दिल्ली, एजेंसियां। उत्तर भारत के राज्यों में तेज ठंड का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश में 20 साल बाद दिसंबर के दूसरे ही हफ्ते में शीतलहर चल रही है।
अमूमन यहां तीसरे या चौथे हफ्ते में शीतलहर चलती है। तेज सर्दी के कारण चित्रकूट के एक किसान की मौत हो गई।

ओडिशा में बर्फ बन गईं ओस की बूंदः

ओडिशा में भी ठंड और कोल्डवेव के कारण मयूरभंज में तापमान -10 डिग्री तक पहुंच गया। यहां पेड़ के पत्तों पर ओस की बूंद जमने लगी है।
मध्य प्रदेश में सबसे कम तापमान शहडोल में 1.5 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में भी रात का पारा 4 डिग्री से नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग ने कहा- दिसंबर में 10 साल में दूसरी बार इतना कम पारा दर्ज किया गया।

राजस्थान के 11 शहर सबसे ज्यादा ठंडेः

राजस्थान में 11 शहरों में सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। MP और राजस्थान के कुल 15 शहरों में शनिवार को तापमान 4 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने कहा है कि इन राज्यों में 2-3 दिन तक ठंड का दौर जारी रहेगा। रविवार को बिहार-हरियाणा समेत 14 राज्यों में कोल्डवेव का अलर्ट है। पंजाब और MP में सीवियर कोल्डवेव की चेतावनी जारी की गई है।

इसे भी पढ़ें

उत्तर भारत में बर्फ़बारी की वजह से झारखंड में बढ़ेगी ठंड

Share This Article
Exit mobile version