रांची में क्रशर संचालक को जान से मारने की धमकी देकर मांगी 20 लाख रंगदारी [20 lakh extortion money demanded by threatening to kill crusher operator in Ranchi]

2 Min Read

रांची। राजधानी रांची में रंगदारी का एक और मामला साने आया है। ताजा घटना बरियातू क्षेत्र की है। इस बार देवा गिरोह ने क्रशर संचालक से 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगी है

और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। मामले में हरिहर सिंह रोड निवासी क्रशर संचालक शैलेंद्र प्रताप नारायण सिंह उर्फ अनूप सिंह ने बरियातू थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

क्या है मामलाः

पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया कि देवा गिरोह के सदस्य अविनाश तिवारी ने फोन करके 20 लाख की रंगदारी मांगी। तिवारी ने धमकी देते हुए कहा कि वह देवा गिरोह का सदस्य है और जान से मारने की चेतावनी दी।

उसने यह भी बताया कि उसे क्रशर संचालक के बच्चे के स्कूल और उनके घर के बारे में भी जानकारी है। धमकी देने वाले व्यक्ति ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर 20 लाख रुपए का इंतजाम करना होगा, नहीं तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

पहले भी शैलेंद्र सिंह को मिल चुकी है धमकीः

इससे पहले शैलेंद्र सिंह को सितंबर महीने में भी दी गई थी। तब उन्होंने सिकिदरी थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। अब बरियातू थाना में नई FIR दर्ज की गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें

रांची के कारोबारी से PLFI संगठन ने मांगी 50 लाख की रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं