मणिपुर के सीएम के सुरक्षा काफिले पर उग्रवादी हमले में 2 जवान घायल [2 soldiers injured in militant attack on Manipur CM’s security convoy]

2 Min Read

घायल जवानों को अस्पताल पहुंटाया गया

इंफाल, एजेंसियां। मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह के सुरक्षा काफिले पर उग्रवादियों ने हमला किया है।

इसमें सीएम की सुरक्षा में लगे 2 जवान घायल हो गये हैं। दोनों घायल जवानों को इम्फाल के एक अस्पताल में एडमिट किया गया है।

जानकारी के मुताबिक अग्रिम सुरक्षा टीम के घायल पुलिस जवानों को अज्ञात हथियारबंद बदमाशों द्वारा हमला किए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मणिपुर पुलिस की सुरक्षा टीम सीएम बीरेन सिंह के दौरे से पहले जिरीबाम गई थी, इसी समय उनपर हमला हुआ।

कैसे हुआ हमला

सीएम एन बीरेन सिंह की अग्रिम सुरक्षा टीम जिरीबाम जा रही थी, तभी संदिग्ध आतंकवादियों ने हमला कर दिया।

सुबह करीब 10.30 बजे एनएच 37 जिरीबाम रोड पर कोटलेन के पास वाहन पर घात लगाकर हमला किया गया।

इसमें 2 सुरक्षाकर्मी घायल हो गये। सीएम एन बीरेन सिंह मंगलवार को जिरीबाम जाने की योजना बना रहे थे।

इस इलाके में पिछले हफ्ते हिंसा में 70 से ज्यादा घरों को जलाकर राख कर दिया गया था। सीएम इसी रास्ते से जिरीबाम जाने की योजना बना रहे थे।

थमी नहीं है मणिपुर में हिंसा

मणिपुर में सीएम बीरेन सिंह के सुरक्षा काफले पर हमला ऐसे समय में हुआ है कि जब राज्य में दो समुदाय मैतेई और कुकी समुदाय के बीच स्थानीयता को लेकर जारी हिंसात्मक विवाद अभी थमा नहीं है। इस विवाद में सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं।

इसे भी पढ़ें

मणिपुर में कुकी उग्रवादियों ने CRPF बटालियन पर किया हमला, 2 जवान शहीद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं