बिहार में नाव पलटने से 2 मरे, 10 लोग थे सवार [ Boat tragedy in bihar : 2 killed, 10 were on boat ]

1 Min Read

बिहार में नाव पलटने से 2 मरे, 10 लोग थे सवार

पटना, एजेंसियां। बिहार के छपरा में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ है। जिले के तरैया प्रखंड के पंचभिंडा गांव में छठ पूजा के दौरान एक छोटी से नाव पर 8 से 10 लड़के सवार थे। अचानक नाव पर दोनों तरफ से पानी भरने लगा और नाव तालाब में पलट गई, जिसमें 10 लड़के डूब गए। घटना की पुष्टि सारण पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से की है।

7 लड़कों को बचाया गयाः

स्थानीय लोगों के द्वारा लगभग 7 लड़कों का रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि एक लड़का लापता है और दो लड़कों की डूबने से मौत हो गई है।

इस घटना में जिन दो लड़कों की मौत हुई है, उनकी पहचान बिट्टू कुमार सिंह और सूरज कुमार के रूप में की गई है।

इसे भी पढ़ें

छठ के दौरान आहर में डूबने से तीन बच्चियों की गई जान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं