महाराष्ट्र में वोटिंग से 2 दिन पहले शिंदे बोले- मैं CM की रेस में नहीं [2 days before voting in Maharashtra, Shinde said – I am not in the race for CM]

1 Min Read

अगला मुख्यमंत्री महायुति का ही होगा

मुंबई, एजेंसियां। महाराष्ट्र में वोटिंग से 2 दिन पहले CM एकनाथ शिंदे ने कहा,’ मैं CM पद की रेस में नहीं हैं, लेकिन यह तय है कि CM महायुति का ही होगा।’ 15 नवंबर को महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने भी खुद को लेकर ऐसी ही बात कही थी।

शिंदे ने कहा, ‘बालासाहेब ठाकरे कहते थे कि मैं अपनी पार्टी को कभी भी कांग्रेस नहीं बनने दूंगा, लेकिन उद्धव खुद के स्वार्थ और मुख्यमंत्री बनने के लिए कांग्रेस के साथ चले गए।’

20 नवंबर को वोटिंग:

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के लिए सिंगल फेज में 20 नवंबर वोटिंग होगी। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। महायुति में शामिल BJP 148, शिवसेना (शिंदे) 80 और NCP अजित 53 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

इसे भी पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव में किया प्रचार, अब बिग बॉस 18 में घूम मचाएंगे डॉली चायवाला? घर के अंदर दिखा पॉपुलर अंदाज

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं