18th Lok Sabha : 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से, सदस्यों का दिलाई जायेगी शपथ [First session of 18th Lok Sabha from June 24, oath of members will be administered]

2 Min Read

स्पीकर का चुनाव भी किया जायेगा

नई दिल्ली, एजेंसियां। नवगठित 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू होगा। संसद के इस विशेष सत्र में लोकसभा के सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी।

साथ ही लोकसभा के नए स्पीकर का चुनाव भी इसी सत्र के दौरान होगा। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने दी है। वहीं राज्यसभा का सत्र 27 जून से होगा और तीन जुलाई तक चलेगा।

राज्यसभा से 3 दिन पहले शुरू होगा लोकसभा का सत्र

लोकसभा का सत्र राज्यसभा से तीन दिन पहले शुरू होगा, लेकिन दोनों सदन की कार्यवाही 3 जुलाई को ही समाप्त होगी।

संसद के इस सत्र के दौरान राष्ट्रपति दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करेंगी और अपनी सरकार की प्राथमिकता भी बताएंगी।

मंत्रिमंडल का परिचय कराया जाएगा

इस सत्र में प्रधानमंत्री अपने मंत्रिमंडल का परिचय दोनों सदन से कराएंगे। साथ ही कुछ मुद्दों पर सदन में चर्चा भी संभव है।

18वीं लोकसभा में कुल 543 सदस्य चुनकार आएं हैं, जिनमें सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी है, जिसके 240 सदस्य चुनकर आएं हैं और उन्हें कुल 63 सीटों का नुकसान हुआ।

वहीं दूसरी सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस है, जिसे 99 सीटें मिली हैं और पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले में इन्हें 47 सीटों का लाभ हुआ है।

इसे भी पढ़ें

लोकसभा स्पीकर के लिए चंद्रबाबू की साली पुरंदेश्वरी के नाम की चर्चा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं