रायपुर, एजेंसियां। छत्तीसगढ़ के कांकेर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है।
यह नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 18 नक्सली मारे गये हैं, जबकि सुरक्षाबल के तीन जवान घायल हो गए हैं।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जिले के छोटेबेठिया पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़ में सुरक्षाबल के तीन जवान घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि छोटेबेठिया क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के एक संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान पर थे।
दल जब क्षेत्र में था तब नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें दो जवान घायल हो गए।
सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में नक्सलियों का टॉप कमांडर भी मारा गया है। मारे गए सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।
सुरक्षाबलों ने मौके से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ ऐसे समय पर हुई है, जब तीन दिन के बाद वहां पहले चरण का मतदान होना है।
छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में लोकसभा चुनाव होने हैं। पहले चरण में एक मात्र लोकसभा सीट बस्तर में 19 अप्रैल को मतदान होना है।
उसके बाद दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को राजनंदगांव, महासमुंद और कांकेर।
जबकि तीसरे और आखिरी चरण के लिए मतदान राज्य के सुरगुजा, रायगढ़, जांजगिर चंपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर में 7 मई को होंगे। छत्तीसगढ़ में लोकसभा की कुल 11 सीटे हैं।
इसे भी पढ़ें








