भलसवा लैंडफिल साइट से हटाया गया 18 लाख टन कचरा, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया कार्य की प्रगति का निरीक्षण

1 Min Read

नयी दिल्ली : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को मेयर शैली ओबेरॉय के साथ  भलसवा लैंडफिल साइट का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने काम की प्रगति की समीक्षा की।

अधिकारियों ने बताया कि यहां पहले चरण में चौदह लाख टन कूड़ा साफ करने का लक्ष्य था लेकिन 18 लाख टन कूड़ा साफ किया गया।

यह एक रिकार्ड है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का अगला लक्ष्य 15 मई 2024 तक 45 लाख टन कचरा साफ करने का है।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं