बिहार में कोहरे के कारण 17 ट्रेनें, 6 फ्लाइट लेट [17 trains, 6 flights delayed due to fog in Bihar ]

2 Min Read

MP में स्कूलों की टाइमिंग बदली, लद्दाख और कश्मीर में बर्फबारी

पटना, एजेंसियां। देश में ठंड के साथ-साथ कोहरे का असर भी लगातार बढ़ते जा रहा है। बिहार में कोहरे के कारण विजिबिलिटी घटने से 17 ट्रेनें लेट हो गईं। 6 विमानों के टेकऑफ और लैंडिंग में भी देरी हुई।

मध्य प्रदेश में भी सर्द हवा चलने का दौर लगातार जारी है। अब स्कूलों की टाइमिंग भी बदली जा रही है। भोपाल में कई प्राइवेट स्कूलों ने 30 मिनट तक टाइमिंग बढ़ा दी है।

इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर-उज्जैन में भी समय बदलने की तैयारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, 20 नवंबर के बाद से MP में सर्दी फिर बढ़ेगी।

दिल्ली देश में सबसे ठंडीः

मौसम विभाग ने कहा है कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल में सोमवार को तापमान सामान्य से 2 डिग्री रहने की उम्मीद है। देश में दिल्ली सबसे ठंडा प्रदेश है। यहां रविवार को तापमान 11.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

इसके अलावा रविवार शाम और सोमवार सुबह कश्मीर और लद्दाख के कुछ इलाकों में बर्फबारी भी हुई। बर्फबारी के कारण श्रीनगर से कारगिल जाने वाली सड़क भी कुछ देर के लिए बंद हो गई।

इसे भी पढ़ें

कोहरे के कारण हवाई और रेल यातायात प्रभावित, 7 विमान रद्द, कई ट्रेनें लेट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं