बिहार में बिजली गिरने से 8 मौतें
नई दिल्ली, एजेंसियां। देश के लगभग सभी राज्यों में बारिश का दौर जारी है। बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हुई है।
गंगा, बागमती और कोसी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। कटिहार के बरारी में सुखाई घाट से मतलुधार के बीच 5 करोड़ की लागत से बन रहे ब्रिज का पिलर और ब्रिज बॉक्स गंगा में समा गया।
हिमाचल प्रदेश के मंडी के 9 मील के पास देर रात 3 बजे चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड हुआ।
मलबे में एक ट्रक और पिकअप फंस गया। दोनों गाड़ियों के ड्राइवर ने भागकर जान बचाई। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान लगातार तेज बारिश से चंडीगढ़-मनाली हाईवे सहित 214 सड़कें बंद हैं।
मध्य प्रदेश में ओंकारेश्वर डैम के 18 गेट खोल दिए गए हैं। डैम में कुल 23 गेट हैं।
राजस्थान में बाढ़ से तबाही
राजस्थान के पाली शहर में 15 गांव डूब गए हैं। अभी तक रेस्क्यू कर करीब 100 लोगों को बचाया गया है।
यहां से 100 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया है। मौसम विभाग ने राज्य के 9 जिलों में अलर्ट जारी किया है।
इसे भी पढ़ें









