बेंगलुरु में 120 फीट ऊंचा रथ ढहा, बाल-बाल बचे श्रद्धालु

1 Min Read

बेंगलुरू, एजेंसियां। बेंगलुरु में अनेकल के पास एक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान 120 फीट ऊंचा मंदिर का रथ ढह गया।

जब यह घटना घटी तब 10 से अधिक गांवों के हजारों श्रद्धालु हुस्कुर मद्दुरम्मा मंदिर के वार्षिक मेले में भाग ले रहे थे।

सैकड़ों भक्त चारों ओर से बंधी रस्सियों की मदद से विशाल और जटिल रूप से सजाए गए रथ को ऊपर उठाने की कोशिश कर रहे थे, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह दुर्घटनाग्रस्त होकर जमीन पर आ गिरा।

घटना में किसी को चोट नहीं आई। बाद में ट्रैक्टर और बैलगाड़ियों की मदद से रथ को वापस उसकी मूल स्थिति में लाया गया।

इसे भी पढ़ें

HEC कर्मियों की समस्या को लेकर CMD से मिलेगा राजद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं