12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, हालत गंभीर [12 year old girl raped, condition critical]

2 Min Read

पटना, एजेंसियां। बिहा के मुंगेर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक 12 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया है।

पीड़िता की हालत नाजुक बताई जा रही है। दरिंदगी का शिकार हुई नाबालिग लड़की को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां से बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

इस घटना पर मामला दर्ज कर, पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। गंभीर रूप से जख्मी पीड़िता को इलाज के दौरान पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई है। नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप गांव के ही एक युवक पर लगा है।

कैसे हुई घटना

जानकारी के मुताबिक, यह घटना तारापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब 12 वर्षीय बच्ची शौच के लिए घर से निकली थी।

गांव के ही खेत में उसके साथ दरींदगी की गई। आरोपी फरार है। इस घटना में बच्ची काफी जख्मी हो गई, जिसे खून से लथपथ हालात में अनुमंडल अस्पताल तारापुर लाया गया।

पुलिस कर रही छापेमारी

उक्त मामले के संबंध में एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी को इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

पीड़िता की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए पुलिस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। घटना में संलिप्त फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

इसे भी पढ़ें

चलती कार में तेज म्यूजिक बजा कर नाबालिग से गैंगरेप

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं