लखनऊ , एजेंसियां। 9 मई को लखनऊ के एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसके बाद UPATS और UP पुलिस की जांच में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है।
जांच में पता चला कि महाराष्ट्र की रहने वाली एक 12 साल की लड़की ने स्कूल को बम से उड़ाने वाला मेल किया था।
दरअसल, एक ऑनलाइन गेम में उसे ये टास्क मिला था। कुछ बच्चे डिस्कॉर्ड पर खेल रहे थे और खेल-खेल में स्कूल को ये मेल कर दिया।
बच्ची को स्कूल की पैम्प्लेट से ईमेल आईडी मिली थी। पुलिस का कहना है कि बच्ची निर्दोष है और उसका लखनऊ या स्कूल से कोई संबंध नहीं है।
इसे भी पढ़ें








