सड़क हादसे में 12 लोगों की दर्दनाक मौत [12 people died tragically in a road accident]

2 Min Read

मरनेवालों में 8 बच्चे भी शामिल

धौलपुर, एजेंसियां। राजस्थान के धौलपुर में भीषण दुर्घटना में 8 बच्चों सहित 12 लोगों की मौत हो गई है। यहां एक स्लीपर कोच बस और टेंपो में जोरदार टक्कर हुई। इस हादसे में 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए।

घायलों को गंभीर चोटें आई हैं, उनका इलाज अस्पताल में हो रहा है। वहीं, घटना में मरने वाले लोगों का शव सरकारी अस्पताल की मॉर्चरी में रखा गया है।

पुलिस ने बस को किया जब्त

यह दर्दनाक हादसा बाड़ी सदर थाना क्षेत्र में एनएच 11बी पर सुनीपुर गांव के पास हुआ। घटना में दुर्घटनाग्रस्त टेंपो पर सवार सभी लोग बाड़ी शहर के ही गुमट मोहल्ला के निवासी हैं।

ये लोग बरौली गांव में अपने रिश्तेदारों के घर से वापस आ रहे थे। इस हादसे में क्षतिग्रस्त हुई बस को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

तेज रफ्तार बस ने मारी टक्करः

हादसा के वक्त बस की रफ्तार बहुत तेज थी। इस कारण उसने टेंपो में जोरदार टक्कर मारी। घटना के बाद लोगों में चीख-पुकार मच गई। हाइवे से गुजर रहे लोगों ने घायलों की मदद की और पुलिस को जानकारी दी।

इस दौरान कुछ लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि कुछ गंभीर रूप से घायलों ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें

गुजरात में सड़क हादसे में 3 की मौत, 54 घायल 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं