सुकमा/बीजापुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन पर इनाम घोषित है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने सुकमा जिले से नौ और बीजापुर जिले में तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।
CG Naxal News मिली जानकारी के अनुसार सभी गिरफ्तार नक्सली सुकमा के किस्टाराम इलाके के रहने वाले हैं।
इनमें तीन हार्डकोर नक्सली भी शामिल है। ये सभी कई बड़ी घटनाओं में शामिल थे। फिलहाल पुलिस सभी को गिरफ्तार आगे की कार्रवाई कर रही है।
इसे भी पढ़ें
कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप बकाये का भुगतान करेंगे : एमसीडी








