देश में 12 औद्योगिक स्मार्ट बनेंगे [12 industrial smart ones will be built in the country]

1 Min Read

28 हजार करोड़ रुपये का होगा निवेश

नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 12 औद्योगिक स्मार्ट शहर स्थापित करने की मंजूरी दी है। इससे लगभग 10 लाख लोगों को रोजगार मिल सकेगा।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय कैबिनेट बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “कैबिनेट ने आज राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास कार्यक्रम के तहत 12 औद्योगिक स्मार्ट शहरों को मंजूरी दी। सरकार इस परियोजना के लिए 28,602 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।”

10 लाख रोजगार का होगा सृजन

कैबिनेट बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए कहा कि कहा कि इससे करीब 10 लाख प्रत्यक्ष रोजगार और 30 लाख अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे। कहा कि प्लगइन प्ले और वॉक-टू-वर्क कॉन्सेप्ट पर काफी फोकस रहेगा।

आज दुनिया भर से मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियां भारत की ओर शिफ्ट हो रही हैं। चाहे इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हो, मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग हो या डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग, ये सभी भारत की ओर शिफ्ट हो रहे हैं। ये कॉरिडोर और ये औद्योगिक क्षेत्र परियोजनाएं उस बदलाव को तेज करेंगी।

इसे भी पढ़ें

क्या है यूनिफाइड पेंशन स्कीम, सरकारी कर्मचारियों को क्या-क्या मिलेंगे लाभ ? जानिए सब कुछ

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं