एनआइटी पेपर लीक मामले में 12 गिरफ्तार, अब ईओयू करेगी जांच

2 Min Read

पटना, एजेंसियां। बिहार पुलिस ने पांच मई को आयोजित मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए NEET परीक्षा में पेपर लीक को लेकर अब तक कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक अधिकारियों ने कहा कि बिहार पुलिस ने नीट यूजी के प्रश्न पत्र लीक मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि “पेपर लीक” की जांच बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई को सौंप दी गई है।

इस केस को लेकर ईओयू की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि ‘इस मामले की जांच अब तक पटना पुलिस की एक विशेष टीम कर रही थी।

अब तक चार परीक्षार्थियों और उनके परिवार के सदस्यों सहित कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बयान में आगे कहा गया कि आरोपियों में से एक बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई) -3 पेपर लीक मामले भी शामिल रहा है।

वहीं पुलिस ने आरोपियों के पास से आपत्तिजनक दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किया है।

अब तक की जांच से पता चला है कि नीट यूजी के प्रश्न पत्र और उसका उत्तर 5 मई की परीक्षा से पहले लगभग 35 लोगों को दिया गया था। ईओयू आगे की जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ः मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गये

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं