रामनवमी पर 1,11,111 किलोग्राम लड्डू का प्रसाद अयोध्या भेजा जाएगा

1 Min Read

मिर्जापुर (उप्र), एजेंसियां : रामनवमी के अवसर पर 17 अप्रैल को भोग और वितरण के लिए प्रसाद के तौर पर 1,11,111 किलोग्राम लड्डू अयोध्या स्थित राम लला मंदिर भेजे जाएंगे। एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।

देवरहा हंस बाबा ट्रस्ट के न्यासी अतुल कुमार सक्सेना ने बताया कि देवरहा हंस बाबा हर सप्ताह विभिन्न मंदिरों को प्रसाद भेजते हैं और प्रसाद के न्यूनतम पांच हजार पैकेट विभिन्न मंदिरों को भेजे जाते हैं, चाहे वह काशी विश्वनाथ मंदिर हो या तिरुपति बालाजी मंदिर।

इसे भी पढ़ें

गोदरेज लॉक्स की नजर 50 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी पर, लाएगी सस्ते उत्पाद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं