मुंबई एयरपोर्ट पर 10 किलो सोना और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त, 4 धराये

1 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। कस्टम विभाग की टीम ने मुंबई एयरपोर्ट पर 10 किग्रा सोना और इलेक्ट्रानिक उपकरण जब्त करते हुए 4 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

मामले की जांच कस्टम की टीम कर रही है। कस्टम सूत्रों ने बताया कि उनकी टीम मुंबई एयरपोर्ट पर विदेश से यात्रा कर रहे यात्रियों पर लगातार निगरानी कर रही है।

इसी कड़ी में कस्टम विभाग ने 20 मामलों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण समेत 9.76 किलो सोना जब्त किया है।

जब्त किये गये सोने और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कीमत 6.75 करोड़ रुपये बतायी गयी है।

इस मामले में कस्टम विभाग ने 88 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा भी जब्त की है। अब गिरफ्तारी के बाद इन चारों आरोपितों से सोना तस्करी मामले में पूछताछ की जा रही है।

इसे भी पढ़ें

बदला नियम, अब पोस्टल वैलेट की गणना काउंटिंग के बाद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं