UP में बारिश से 24 घंटे में 10 मौतें, 20 जिलों में बाढ़, 60 गांव डूबे [10 deaths in 24 hours due to rain in UP, floods in 20 districts, 60 villages submerged]

2 Min Read

MP-राजस्थान समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश में नेपाल से सटे 20 जिलों में पिछले 4-5 दिनों से बाढ़ के हालात बने हुए हैं।

करीब 20 लाख की आबादी पानी से घिरी हुई है। राज्य में पिछले 24 घंटे में बारिश की वजह से हुई घटनाओं में 10 लोगों की मौत हुई है।

गोरखपुर में 60 गांव डूबे

गोरखपुर में राप्ती खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। 60 से ज्यादा गांव डूब गए हैं। यहां 3 बच्चियों की गड्‌ढे में डूबने से मौत हो गई है। वहीं, वाराणसी में गंगा के उफान पर होने से 15 से अधिक घाट डूब गए हैं।

उधर, बिहार में भी नेपाल से सटे इलाकों का यही हाल है। बेतिया, बगहा, सीतामढ़ी, मधेपुरा, अररिया समेत कई जिलों में बाढ़ आई है।

17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने जिन 17 राज्यों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, उनमें मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गुजरात, केरल, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा हैं। इनके अलावा गोवा, कर्नाटक, तमिलनाडु में भी बारिश हो सकती है।

इसे भी पढ़ें

यूपी के 16 जिलों में बाढ़, 3 नदियां उफान पर, गोरखपुर में हालात सबसे ज्यादा खराब

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं