कोल्डप्ले बैंड के टिकट के लिए 1.3 करोड़ लोगों ने लॉगिन किया [1.3 crore people logged in for Coldplay band tickets]

1 Min Read

बुकिंग साइट क्रैश हुई

मुंबई, एजेंसियां। ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले के मुंबई कॉन्सर्ट के टिकट बेच रही बुक माय शो की साइट और ऐप क्रैश हो गए।

ये कॉन्सर्ट अगले साल 19 और 20 जनवरी को मुंबई के डीवाय पाटिल स्टेडियम में होने हैं।

₹3,500 से ₹35,000 तक की कीमत के करीब डेढ़ लाख टिकट थे, जिन्हें खरीदने के लिए दोपहर 12 बजे के करीब 1.3 करोड़ लोगों ने एक साथ लॉगिन किया। दोपहर 1.39 बजे 8.43 लाख यूजर वेटिंग में थे। यानी उन्हें टिकट नहीं मिल पाया था।

भारत में 9 साल बाद कोल्डप्ले की परफॉर्मेंस

कोल्डप्ले बैंड ने 2016 में मुंबई में गोल्डन सिटिजन फेस्टिवल में परफॉर्म किया था। इस शो में 80 हजार फैंस शामिल हुए थे।

भारत में कोल्डप्ले के गाने हाय्म फॉर द वीकेंड, यैलो, फिक्स यू बेहद पॉपुलर हैं। कोल्डप्ले बैंड की शुरुआत साल 1997 में लंदन में हुई थी। 39 नॉमिनेशन में कोल्डप्ले 7 बार ग्रैमी अवॉर्ड हासिल कर चुका है।

इसे भी पढ़ें

ग्रैमी अवॉर्ड्स 2024 में भारत ने बिखेरी चमक, पांच भारतीयों ने जीते पुरस्कार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं