सोने में उछाल. 10 ग्राम की कीमत ₹80,430, 24 दिन में ₹4,268 महंगा हुआ [Rise in gold. Price of 10 grams is ₹ 80,430, became costlier by ₹ 4,268 in 24 days]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

चांदी 91,265 रु. प्रति किलो

नई दिल्ली, एजेंसियां सोना आज यानी 24 जनवरी को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 391 रुपए बढ़कर 80,430 रुपए हो गया है।

इससे पहले गुरुवार को इसका दाम 80,039 रुपए प्रति दस ग्राम था। सोने ने दो दिन पहले 22 जनवरी को 80,194 रुपए प्रति दस ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था।

चांदी की कीमतों में भी तेजीः

वहीं, चांदी की कीमत में भी आज तेजी है। ये 632 रुपए बढ़कर 91,265 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 90,633 रुपए पर थी। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

इसे भी पढ़ें

सोना पहली बार ₹80 हजार के पार; 10 ग्राम की कीमत ₹80,194

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं