सैम पित्रोदा पर कर्नाटक में FIR [FIR against Sam Pitroda in Karnataka]

1 Min Read

वन विभाग की जमीन पर उनके NGO का अस्पताल

बेंगलुरु, एजेंसियां। राहुल गांधी के करीबी और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के खिलाफ सोमवार को कर्नाटक में FIR दर्ज हुई। उनके NGO फाउंडेशन फॉर रिवाइटेलाइजेशन ऑफ लोकल हेल्थ ट्रेडिशन (FRLHT) पर वन विभाग की जमीन कब्जा करने का आरोप है।

14 साल पहले लीज खत्म, लेकिन कब्जा नहीं छोड़ा:

सैम पित्रोदा ने 1996 में मुंबई में एक संगठन FRLHT रजिस्टर्ड किया था। उसी साल कर्नाटक के वन विभाग से 5 हेक्टेयर (12.35 एकड़) जंगल की जमीन येलहंका के पास जारकाबांडे कावल में 5 साल के लिए लीज पर ली थी। 2001 में इस लीज को 10 और साल के लिए बढ़ा दिया गया था। 2011 से लीज खत्म हो गई थी, फिर भी वे इस भूमि कब्जा किए हुए हैं।

इसे भी पढ़ें 

राहुल गांधी ने लोकसभा में उठाया मतदाता सूची का मुद्दा, विपक्ष ने की चर्चा की मांग

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं