सिनेमाघरों में “छावा” के कहर से ठीक नहीं पा रही कोई और फिल्में [No other films are able to recover from the havoc of “Chaava” in theaters.]

2 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। सिनेमाप्रेमी को अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म “छावा” इतनी पसंद आ रही है की किसी और फिल्म को विकल्प के रूप में चुन नहीं रही है। हाल ही में रिलीज़ हुयी अर्जुन कपूर, रकुल और भूमि पेडनेकर की ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ भी लगी है। लेकिन इस फिल्म को देखना भी गवारा नहीं समझ रहे हैं। एक तरफ ‘सनम तेरी कसम’ ने री-रिलीज होने के बाद इतिहास रच दिया। वैलेंटाइन वीक में इस फिल्म ने जमकर कमाई की।

मेरे हसबैंड की बीवी

‘मेरे हसबैंड की बीवी’ बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से चल रही है। फिल्म की कमाई रिलीज के सात दिनों में लाखों में सिमट कर रह गई है। फिल्म को 21 फरवरी को रिलीज किया गया था, लेकिन ‘छावा’ के सामने यह फिल्म दर्शकों को आकर्षित नहीं कर पा रही है। बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर फिल्म ने केवल 64 लाख रुपये का कलेक्शन किया, और इसकी कुल कमाई सिर्फ 6.27 करोड़ रुपये तक ही पहुंच पाई है। यह फिल्म करीब 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी है।

वहीं, ‘छावा’ ने अपनी रिलीज के बाद से ताबड़तोड़ कमाई की है और यह फिल्म इस साल की पहली 200 करोड़ रुपये वाली फिल्म बन चुकी है। साथ ही, यह 300 करोड़ रुपये क्लब में भी शामिल हो चुकी है।

तंडेल

इसके अलावा, साउथ फिल्म ‘तंडेल’ भी सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। नागा चैतन्य और साई पल्लवी अभिनीत यह फिल्म 7 फरवरी को रिलीज हुई थी और पहले दिन 11.5 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। बुधवार को फिल्म ने 56 लाख रुपये का कलेक्शन किया और अब इसकी कुल कमाई 64.61 करोड़ रुपये हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें

फिल्म ‘छावा’ में किस अभिनेत्री ने निभाई संभाजी का दाई मां किरदार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं