सांसदों की सैलरी 24% बढ़कर ₹1.24 लाख हुई, पूर्व सांसदों की पेंशन बढ़ाकर ₹31 हजार हो गई [Salary of MPs increased by 24% to ₹ 1.24 lakh, pension of former MPs increased to ₹ 31 thousand]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। सरकार ने सांसदों की सैलरी में 24% का इजाफा किया है। मौजूदा सांसदों को अब 1.24 लाख रुपए प्रति माह मिलेगा। पहले उन्हें 1 लाख रुपए प्रति माह मिलते थे। डेली अलाउंस 2 हजार रुपए से बढ़ाकर 2,500 कर दिया गया है। पूर्व सांसदों की पेंशन 25 हजार रुपए से बढ़ाकर 31 हजार रुपए प्रतिमाह की गई है।

8 साल पहले बढ़ी थी सैलरी:

2018 में सांसदों का वेतन 50,000 रुपए से बढ़ाकर एक लाख रुपए किया गया था। तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने हर 5 साल में वेतन और भत्तों को ऑटोमैटिक रिवाइज करने की व्यवस्था भी की थी। इस तरह सांसदों की सैलरी तय करने के लिए सिफारिशें करने की प्रथा खत्म हो गई।

इसे भी पढ़ें

1 अप्रैल से लागू होगी UPS पेंशन स्कीम, जानें क्या होगा लाभ

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं