संभल हिंसा- जामा मस्जिद के सदर को जेल भेजा, बोले- मैंने भीड़ को नहीं भड़काया [Sambhal violence- Jama Masjid’s chief sent to jail, said- I did not provoke the crowd]

1 Min Read

प्रयागराज, एजेंसियां। संभल हिंसा के 4 महीने बाद जामा मस्जिद के सदर जफर अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उन पर भीड़ को भड़काकर दंगा कराने का आरोप है। हालांकि, चंदौसी कोर्ट में पेशी के दौरान जफर अली ने कहा, ‘मैंने कोई हिंसा नहीं भड़काई है।’ जफर अली का घर मस्जिद से 100 मीटर दूर है। तनाव को देखते हुए इलाके में 200 से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं।

हिंसा में 4 की मौत हुई थी:

संभल में 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हिंसा हुई थी। भीड़ ने पुलिस टीम पर भी पत्थर फेंके। हिंसा में 4 लोगों की मौत हो गई थी। इसके एक दिन बाद (25 नवंबर को) पुलिस ने जफर को उठाया था और कोतवाली में उनसे पूछताछ की थी।

इसे भी पढ़ें

सिख विरोधी दंगाः सज्जन कुमार को दूसरे केस में भी उम्रकैद 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं