संजय राउत बोले- मोदी रिटायरमेंट पर चर्चा करने नागपुर गए, RSS उत्तराधिकारी तय करेगा [Sanjay Raut said- Modi went to Nagpur to discuss retirement, RSS will decide the successor]

1 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा कि PM मोदी अपने रिटायरमेंट प्लान पर चर्चा करने के लिए 30 मार्च को RSS मुख्यालय गए थे, क्योंकि भाजपा में 75 साल की उम्र में रिटायर होने का ट्रेंड है। राउत ने आगे कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ही PM मोदी के उत्तराधिकारी का फैसला करेगा और उनका उत्तराधिकारी महाराष्ट्र से होगा।

क्या है भाजपा में 75 की उम्र में रिटायरमेंट का ट्रेंड:

2014 के लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा में 75+ उम्र के नेताओं को रिटायर करने का सिलसिला शुरू हुआ। लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को मार्गदर्शक मंडल में शामिल किया गया। 2016 में जब गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने इस्तीफा दिया तो उस समय उनकी उम्र भी 75 साल थी। उसी साल नजमा हेपतुल्लाह ने भी मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दिया, जिनकी उम्र 76 साल थी।

इसे भी पढ़ें

पीएम को लेकर क्या बोल गये संजय राउत, पार कर दी हदें

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं